डॉ. लिलिमा जैन ने एसडीएन सुरक्षा पर किया शोध

रायपुर। रायपुर की डॉ. लिलिमा जैन ने टिपल आईटी रायपुर से सिक्योरिटी आफ साफ्टवेयर डिफाइंड नेटवर्किंग यानी एसडीएन विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका यह शोध आधुनिक डिजिटल युग की एक बड़ी चुनौती बढ़ते साइबर हमलों और असुरक्षित नेटवर्क का प्रभावी समाधान करेगा।

डॉ. जैन के शोध में एसडीएन तकनीक की सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। एसडीएन में नेटवर्क का नियंत्रण केंद्रीकृत होता है, जिससे यदि इसे सुरक्षित बना दिया जाए तो पूरे नेटवर्क को अधिक कुशलता से सुरक्षित किया जा सकता है।

इस शोध के समाज के लिए कई महत्वपूर्ण लाभ हैं। मजबूत साइबर सुरक्षा के जरिए बैंकिंग, यूपीआई, सरकारी पोर्टल और अन्य डिजिटल सेवाओं को हैकिंग सायबर अटैक और डेटा चोरी से बचाया जा सकेगा। साथ ही नागरिकों को अधिक विश्वसनीय और निर्बाध आॅनलाइन सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी, रेलवे और एयर ट्रैफिक जैसे क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर भी सुरक्षित रहेंगे, जिससे देश की डिजिटल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।