• Home
  • छत्तीसगढ़
  • IIIT प्रयागराज के डीन डॉ. ओम प्रकाश बने ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के निदेशक
IIIT प्रयागराज के डीन डॉ. ओम प्रकाश बने ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के निदेशक

IIIT प्रयागराज के डीन डॉ. ओम प्रकाश बने ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के निदेशक

रायपुर, 27 जून 2025। IIIT प्रयागराज के डीन डॉ. ओम प्रकाश व्यास ट्रिपल आईटी नवा रायपुर के निदेशक बनाये गए हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर का निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं 2015) की धारा 20(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई है। इस संबंध में राजभवन सचिवालय से आदेश जारी कर दिया गया है।

डॉ. व्यास का कार्यकाल, परिलब्धियां और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार होंगी। वर्तमान में डॉ. ओम प्रकाश व्यास अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में डीन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति से संस्थान के शैक्षणिक और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद है।

डॉ. व्यास एक अनुभवी शिक्षाविद् और तकनीकी विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और शैक्षणिक प्रशासन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व से IIIT नवा रायपुर को नवाचार और उत्कृष्टता के क्षेत्र में मजबूती मिलने की अपेक्षा है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो संस्थान को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक होगी।

राज्य सरकार और संस्थान के हितधारक इस नियुक्ति का स्वागत कर रहे हैं। डॉ. व्यास के नेतृत्व में IIIT नवा रायपुर के विकास और तकनीकी शिक्षा में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है।