• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ईपीएफओ मप्र और छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार
ईपीएफओ मप्र और छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार

ईपीएफओ मप्र और छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार

रायपुर, 3 नवंबर 2025। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि ईपीएफओ के 73वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में ईपीएफओ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को तकनीकि नवाचार में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार विकसित तत्पर और दर्पण पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा सेवाओं के विस्तार एवं तकनीकि सुधार के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुश्री वंदना गुरनानी, केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ईपीएफओ कार्यालय की ओर से अपर केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी रंगनाथ, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शिखर शर्मा, शलभ दुबे, लेखाधिकारी रजत वर्धन, अनुभाग प्रभारी महेश चोईथानी और सामाजिक सुरक्षा सहायक सुश्री लवली भोजवानी ने सहभागिता की।