• Home
  • यूपी
  • फतनपुर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गैंग, ई रिक्शा चलाकर करते थे रेकी
फतनपुर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गैंग

फतनपुर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गैंग, ई रिक्शा चलाकर करते थे रेकी

प्रतापगढ़, 28 फरवरी 2026। प्रतापगढ़ जिले की फतनपुर थाने की पुलिस ने बाइक और ई रिक्शा की चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने गैंग के पास से चोरी की कई बाइक और एक ई रिक्शा भी बरामद किया है। गैंग के सदस्य इसी ई रिक्शे को चलाकर सवारी ढोने के नाम पर रेकी करते थे फिर घटना को अंजाम देते थे।

कैसे पकड़ाया गैंग

थाने में एक महिला जो ग्राम भांडा लहौरा, थाना दुर्गागंज, जनपद भदोही की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पुत्र के साथ मायके ग्राम विक्रमपुर नौडेरा, थाना फतनपुर में निवास कर रही हैं। उसने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी 2026 को उनका पुत्र परीक्षा देने हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या UP 66 AL 6427 से रायबद्री पाल सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापुर गया था।

उसी दिन उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में फतनपुर में मुअसं 43/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व अभियान चलाया गया।

उप निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा मय हमराह हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल सुजीत यादव, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी और कांस्टेबल सर्वेश कुमार पटेल ने नमन सरोज उर्फ प्रियांशु राज, कृष्ण कुमार सरोज उर्फ गामा और बबलू सरोज को धर दबोचा। पुछताछ पर उनके निशानदेही पर चोरी की 7 अदद मोटर साइकिल व घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद किया गया।

पूछताछ में चोरों ने क्या बताया

पूछताछ में चोरों ने बताया कि स्प्लेन्डर मोटर साइकिल को हम लोगों ने रायबदीपाल इण्टर कालेज बीरापुर थाना फतनपुर प्रतापगढ़ से चुराया था। हम लोगो ने मिलकर और भी मोटरसाइकिले चुराई है जो एक जगह झाड़ में छिपा कर रखा है जहां पर कोई आता जाता नही है। हम लोग चोरी की गयी मोटर साइकिलों को झाडियों में छिपाकर आ रहे थे कि आप लोगो ने पकड लिया।

हम लोग चोरी की हुयी मोटर साइकिलों को सस्ते दामो में बेच देते है । मोटर साइकिलों को बेचने से जो पैसा मिलता है उससे अपने ऐशोआराम और शौक पूरा करते है। अभियुक्तों की निशानदेही पर बताये स्थान से अन्य 6 अदद मोटर साइकिल मिली।

अभियुक्तों द्वारा एकराय होकर बताया कि हम लोग घूम फिर पहले वाहन चोरी के लिए स्थानों की रेकी करते हैं। ऐसे स्थानों का चयन चोरी करने के लिए करते हैं जहां पर काफी भीड़ भाड़ हो। हम लोग कम से कम 3 लोग गाडियो की चोरी करने के लिए जाते है। अभियुक्त बबलू सरोज कब्जे से चाभी मिला, पूछने पर बता रहा है कि यह ई-रिक्सा की चाभी है जिसे दुकान पर खडा किया हूं। जिसे लेने के लिए जा रहा था कि आप लोगो ने पकड लिया। ई-रिक्सा से सवारी ढोता हूं साथ ही रेकी भी करता हूं जिससे लोगो को शक न हो सके।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • नमन सरोज उर्फ प्रियांशु राज उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र सुनील कुमार सरोज निवासी ग्राम कोडापुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज ।
  • कृष्ण कुमार सरोज उर्फ गामा उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र जंगबहादुर सरोज निवासी ग्राम पूरेगोसाईं घूरिपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।
  • बबलू सरोज उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र शिवशंकर सरोज निवासी ग्राम पूरेगोसाईं थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ ।

बरामदगी

  • स्प्लेन्डर काले रंग की मोटर साइकिल (UP 66 AL 6427 HERO) बरामद ।
  • पल्सर काला रंग( UP 70 AZ 9796) बरामद ।
  • हीरो स्पलेडर काला रंग(UP 70 EL 2679) बरामद ।
  • हीरो पैसन प्रो काले रंग(UP 64 AC 1865) बरामद ।
  • हीरो HF Delux काला रंग(UP 72 Z 2614) बरामद ।
  • होण्डा साइन काले रंग बरामद ।
  • HERO स्प्लेन्डर काले रंग बरामद ।
  • घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा सफेद रंग बरामद ।