खेल

रामभजन कंपाउंड विक्रोली में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर गूंजे भजन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 23, 2025
1 min read • 1.2k views
रामभजन कंपाउंड विक्रोली में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

मुंबई, 23 जनवरी 2025। श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर विक्रोली स्थित रामभजन कंपाउंड में भव्य सुंदर कांड का पाठ एवं भजन-संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्य सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन जोशी गुरुजी, लोकेंद्र ओझा, गोविंद भाई ज्ञानेंद्र शुक्ला, राजकुमार पांडे, सूयर्कुमार तिवारी, पवन प्रजापति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रभु श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद लिया। भजन गायक सतेंद्र पांडे और उनकी टीम ने अपने मधुर आवाज से सारे माहौल को राम मय कर दिया। समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने हिंदुओं को एकजुट होने का आवाहन किया।

मोहन जोशी श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रथम शिष्य हैं। प्रदीप चौहान, गौरव शुक्ला, विशाल जाधव, सुनील चौहान, आशीष सोनार, अमित थापियाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। यह जानकारी श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप शुक्ला बाबा बजरंगी ने दी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।