विदेश

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की इजरायली हमले में मौत की खबर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 2, 2026
1 min read • 1.2k views
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की इजरायली हमले में मौत की खबर

तेहरान, 2 मार्च 2026। ईरान में इजरायल का हवाई हमला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत की खबर आ रही है। अहमदीनेजाद वही नेता हैं, जिन्होंने एक बार कहा था कि इजरायल को नक्शे से मिटा देना चाहिए।

अहमदीनेजाद 2005 से 2013 तक ईरान के छठे राष्ट्रपति रहे। वे तेहरान के मेयर भी रहे और 2005 में मशहूर नेता अकबर हाशमी रफसंजानी को हराया। उनके कार्यकाल के दौरान, यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कई बार बैन लगाए।

इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरे पश्चिम एशिया में महायुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को इजरायल के सटीक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू और उनका पोता भी मारे गए हैं।

खामेनेई के साथ बैठक कर रहे सात शीर्ष कमांडर भी मारे गए हैं। इजरायल ने दावा किया कि ईरान के 40 शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 48 ईरानी नेताओं के मारे जाने का दावा किया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।