• Home
  • धर्म
  • महाशिवरात्रि से पहले गुलजार हुआ घुइसरनाथ धाम, डीएम-एसपी ने देखी व्यवस्था
महाशिवरात्रि से पहले गुलजार हुआ घुइसरनाथ धाम

महाशिवरात्रि से पहले गुलजार हुआ घुइसरनाथ धाम, डीएम-एसपी ने देखी व्यवस्था

प्रतापगढ़़, 14 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि पर्व से पहले घुइसरनाथ धाम परिसर गुलजार हो गया है। 13 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने घुइसरनाथ धाम मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश शुक्ल प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन व्यवस्था तथा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।