• Home
  • यूपी
  • CHC डेरवा के डॉक्टर प्रदीप कुमार की अमानवीयता से लोगों में गुस्सा
PHC डेरवा के डॉक्टर प्रदीप कुमार की अमानवीयता से लोगों में गुस्सा

CHC डेरवा के डॉक्टर प्रदीप कुमार की अमानवीयता से लोगों में गुस्सा

जेठवारा (प्रतापगढ़), 25 अक्टूबर 2025। प्रतापगढ़ में CHC डेरवा के डॉक्टर प्रदीप कुमार की अमानवीयता से लोगों में गुस्सा है। मामला यह है कि पति की पिटाई से सिर फूटने पर घायल महिला रंजना सरोज को इलाज के लिए लाया गया CHC डेरवा, लेकिन वहां डॉक्टर प्रदीप कुमार ने महिला डॉक्टर नहीं हैं का हवाला देकर ड्रेसिंग तक करने से इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप रंजना घंटों तक अस्पताल गेट के बाहर सड़क पर खून बहता हुआ तड़पती रही। घटना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गुस्सा भड़क उठा है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के मनेहू गांव निवासी रंजना (32) को शुक्रवार 24 अक्टूबर की देर रात पति हीरा लाल सरोज ने किसी बात पर नाराज होकर डंडे से पीट दिया। सिर पर गहरी चोट लगने से खून बहने लगा। रंजना ने जेठवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने के होमगार्ड जवान को मजरूबी चिट्ठी देकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए CHC डेरवा पहुंचाया गया।

सुबह करीब 9 बजे अस्पताल पहुंची रंजना को देखते ही डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा, महिला मरीज हैं, महिला डॉक्टर नहीं हैं, इसलिए ड्रेसिंग नहीं कर सकता। होमगार्ड ने अनुरोध किया कि कम से कम प्राथमिक उपचार कर दें, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। रंजना को गेट के बाहर बेंच पर लिटाया गया, जहां वह खून से लथपथ दो घंटे तक दर्द से कराहती रही।

आसपास के ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मामले में CMO ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने कहा, डॉक्टर का व्यवहार अस्वीकार्य है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।