• Home
  • यूपी
  • सुलतानपुर में अखंडनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ रेफर
सुलतानपुर में अखंडनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ रेफर

सुलतानपुर में अखंडनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ रेफर

सुलतानपुर, 29 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी को रविवार शाम निजी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलावस्था में उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। गोली कंधे के ठीक नीचे लगी है और हालत काबू में बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने देर शाम बताया कि 15 मार्च से अरुण द्विवेदी थाना अखंडनगर के कार्यवाहक थानाध्यक्ष चल रहे हैं। रविवार को शाम अपने कमरे की साफ सफाई कर रहे थे। और अचानक गोली लगने से लहूलुहान बाहर निकले। थाने के गार्ड ने भी बताया कि उनके आसपास कोई नहीं था, कमरा भी पूरी तरफ से सुरक्षित है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निगम ने भी घटना स्थल की जांच पड़ताल की। उन्होंने पाया कि कमरे में खून के छीटे है और एक 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी, जो सर्विस रिवॉल्वर नहीं है।