मुंबई, 7 मार्च 2026। फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर 29 साल की हो गयीं। 6 मार्च 2026 को उन्होंने अपना 29वां जन्मदिन मनाया। जीवन के इस क्षण को यादगार बनाने अभिनेत्री आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी को नंगे पैर 3,500 सीढ़ियां चढ़कर इस कठिन यात्रा को पार करते हुए देखा जा सकता है।
11 किमी अध्यात्मिक यात्रा की
जाह्नवी ने 11 किमी लंबी अध्यात्मिक यात्रा की। इस दौरान, उनके साथ उनकी मौसी, अभिनेत्री माहेश्वरी भी माैजूद रहीं। तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद, जाह्नवी ने मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की, और वापस लौटने से पहले सेल्फी भी खिंचवाई।
















