• Home
  • बिजनेस
  • राज्योत्सव में जिंदल स्टील का स्टॉल रहा आकर्षक
नवा रायपुर राज्योत्सव 2025 में जिंदल स्टील का स्टॉल

राज्योत्सव में जिंदल स्टील का स्टॉल रहा आकर्षक

रायपुर, 6 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित मेला स्थल में आयोजित राज्योत्सव 2025 के दौरान जिंदल स्टील ने एक आकर्षक और जानकारीपूर्ण स्टॉल लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह स्टॉल न केवल कंपनी की तकनीकी उपलब्धियों और उत्पादों का परिचय था, बल्कि पिछले 25 वर्षों में राज्य के विकास में जिंदल स्टील के योगदान की प्रेरणादायी झलक भी प्रस्तुत करता है।

जिंदल स्टील के इस स्टॉल में कंपनी के विविध उत्पादों, अत्याधुनिक तकनीक, मशीनरी डिवीजन के आधुनिक उपकरणों और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से जुड़ी गतिविधियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने आगंतुकों को बताया कि जिंदल स्टील ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई है और राज्य की आर्थिक मजबूती में निरंतर योगदान दे रही है।

स्टॉल में कंपनी के प्रमुख उत्पाद जैसे स्टील, स्ट्रक्चरल्स, रेल्स, प्लेट्स और मशीनरी पार्ट्स को उनके निर्माण और गुणवत्ता मानकों के साथ प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही कंपनी की आधुनिक तकनीक आधारित उत्पादन प्रक्रिया ने भी आगंतुकों को आकर्षित किया।

छत्तीसगढ़ के विकास में जिंदल स्टील की 25 वर्ष की यात्रा

जिंदल स्टील ने अपने स्टॉल के माध्यम से यह संदेश दिया कि कंपनी केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की कहानी का अभिन्न हिस्सा है। स्टॉल में लगे डिस्प्ले बोर्ड और डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिये यह दिखाया गया कि कैसे कंपनी ने पिछले 25 वर्षों में रोज़गार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

कंपनी के CSR उपक्रमों के तहत संचालित स्कूलों, स्वास्थ्य शिविरों, वृक्षारोपण कार्यक्रमों और कौशल विकास केंद्रों की झलक ने आगंतुकों को प्रभावित किया। यह भी बताया गया कि जिंदल स्टील के प्रयासों से राज्य के सैकड़ों युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिले हैं।

राज्योत्सव के दौरान बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने स्टॉल का भ्रमण किया। आगंतुकों ने जिंदल स्टील के नवाचार, गुणवत्ता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यह स्टॉल जानकारी और प्रेरणा दोनों का संगम है।

जिंदल स्टील के प्रतिनिधियों ने बताया कि कंपनी आगे भी विकसित छत्तीसगढ़, मजबूत भारत के विज़न को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में उत्पादन, पर्यावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में नए मानक स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ की समृद्ध औद्योगिक पहचान का गर्वित प्रतीक है और आने वाले समय में भी यह राज्य के सतत विकास की यात्रा में एक मजबूत साथी बना रहेगा।