गौरा (प्रतापगढ़), 24 अक्टूबर 2025। प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवां मिश्रपुर गांव में पालीटेक्निक छात्र अखिलेश पटेल ने अपनी जिस प्रेमिका कमला देवी की हत्या की वह पीएमश्री स्कूल में रसोइयां का काम करती थी। 17 अक्टूबर की शाम अखिलेश ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान उसने ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल पड़ोसी हैं। कमलेश की 43 वर्षीय पत्नी कमला देवी और पड़ोस के 20 वर्षीय छात्र अखिलेश पटेल के बीच प्रेम संबंध बन गये। अक्सर अखिलेश कमला देवी को फोन करके बुलाया करता था। पुलिस की पड़ताल में भी यह बात सामने आयी है कि अखिलेश अधिकांशत: कमला देवी को फोन करता था।
17 अक्टूबर की शाम जब काफी देर तक कमला देवी घर नहीं लौटी तो पति ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में कमला देवी का शव पाया गया। कमलेश पटेल ने मामले की जानकारी फतनपुर थाने पर दी और एफआईआर दर्ज कराया। कमलेश पटेल को पत्नी और अखिलेश के बीच फोन पर बातचीत होने की जानकारी थी लिहाजा उसने एफआईआर अखिलेश पटेल के नाम दर्ज कराया।
पुलिस ने 23 अक्टूबर को अखिलेश को धर दबोचा और पूछताछ की तो सच सामने आ गया। अखिलेश ने कमला देवी से डेढ़ वर्ष से अधिक समय से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की है। अखिलेश के मुताबिक कमला देवी उसकी शादी होने में अड़चन पैदा कर रही थी इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
अखिलेश पटेल चित्रकूट के एक स्कूल से पालीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। गांव के रसोइयां जो उससे उम्र में 23 साल की बड़ी थी, उससे प्रेम संबंध होने की जानकारी होने पर लोग स्तब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में पड़ोसन के प्यार में बर्बाद हुआ पालिटेक्निक का छात्र













