प्रतापगढ़, 19 मार्च 2026। होली मिलन के आयोजन में कायस्थ समाज ने अलग-अलग क्षेत्र के विभूतियों का सम्मान किया। यह आयोजन नगर के जेल रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में कवि डॉक्टर श्याम शंकर शुक्ल श्याम, अनूप उपाध्याय अनुपम, गीतकार सुनील प्रभाकर, चंद्र कांत त्रिपाठी और दिव्य ने अपने होली के गीतो से समारोह में ऐसी शमां बंधी की लोग झूम उठे।
कवि सम्मेलन का संचालन सुनील प्रभाकर और अध्यक्षता डॉक्टर श्याम शंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा होली मिलन के माध्यम से कायस्थ समाज द्वारा सर्व समाज को एक साथ लाने का प्रयास काफी सराहनीय है। जिला अध्यक्ष भाजपा आशीष श्रीवास्तव ने कहा होली मिलन समारोह समाजिक सद्भावना और आपसी भाई चारे का प्रतीक है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा जनपद के कायस्थ परिवार का जिले के सामाजिक ढांचे के सुदृढ़ बनाने में बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम का संचालन अमितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर पूरे प्रदेश में पहली महिला विश्वविद्यालय की आधार शिला रखकर महिला सशक्तिकरण पर एक नया अध्याय लिखने वाले अरविंद श्रीवास्तव, कायस्थ परिवार का राजनीति के क्षेत्र में जनपद पहचान स्थापित करने वाले भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, कवि डॉक्टर श्याम शंकर शुक्ल अनूप उपाध्यक्ष अनुपम, गीतकार सुनील प्रभाकर, चंद्र कांत त्रिपाठी, छंदकार दिव्य जी, डॉक्टर नीरज त्रिपाठी, जूनियर बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, डॉ क्षितिज श्रीवास्तव को अंग वस्त्रम, मोमेंटो देकर सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य के हाथों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर पीयूषकांत शर्मा, संजीव आहूजा, राजेश भट्ट, शरद केसरवानी,संजय खरे, निशाकांत श्रीवास्तव, शिशिर खरे, डॉ अविनाश श्रीवास्तव, डॉ विनय श्रीवास्तव, डॉ शंकर सहाय, राजीव सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव सभासद, शशांक श्रीवास्तव, डॉ गौरव श्रीवास्तव, विश्वदीपक श्रीवास्तव, देश दीपक श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव , सुधीर श्रीवास्तव, डॉ प्रभात श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह, भाजपा के जिला मंत्री अनुराग मिश्र, संघ के जिला मीडिया प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, डॉ विजय श्रीवास्तव, बाबा, शिवशंकर खरे, शिशिर श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अश्वनी पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुची केसरवानी, कमला श्रीवास्तव रीता श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, विशाखा श्रीवास्तव, उषा खरे, शकुंतला खरे, संगीता श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, संत प्रसाद श्रीवास्तव, कुंवर श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव एडवोकेट, कामिनी श्रीवास्तव, शिव मोहन श्रीवास्तव एडवोकेट, शुभम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, जया सहाय, मंजू श्रीवास्तव , शिखा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संतोष कुमार खरे ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।













