प्रतापगढ़, 25 अक्टूबर 2025। नगर के जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में जिला कायस्थ सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कायस्थ समाज के हाई स्कूल, इंटर मीडियट, स्नातक और स्नातकोत्तर में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र एवं छात्राओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
राजेंद्र मौर्य ने कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि समाज के नव निर्माण में कायस्थ समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी विवेकानंद, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री इसके मिसाल है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के युवाओं को अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर समाज के नव निर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक राष्ट्र निर्माण के प्रति सामाजिक चेतना का होना जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने कायस्थ समाज के साथ जिले के गरीब बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए डिजिटल लाइब्रेरी जो नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। उसमें निःशुल्क अध्ययन करने की सुविधा देने की बात कही। इस दौरान श्वेता खरे द्वारा रचित काव्य संग्रह का विधायक राजेंद्र मौर्य द्वारा विमोचन भी किया गया। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी फंड से चित्रगुप्त मंदिर के रेलिंग का निर्माण कराएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार खरे एडवोकेट, और संचालन अमितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले प्रतिभावान बच्चों में गौरी सक्सेना, विशाखा श्रीवास्तव, आकाश खरे, अस्तित्व खरे, हर्षित श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, आदेश श्रीवास्तव, शांभवी, अनन्या, मानव, ओम श्रीवास्तव, मयंक, मानस श्रीवास्तव, नैतिक, अंकित श्रीवास्तव, दिवेशदीक्षा श्रीवास्तव आदि रहे।
इस अवसर पर संजय कुमार खरे, राजीव सक्सेना, अरविंद सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, डॉक्टर आलोक सक्सेना, रचना सक्सेना , उषा खरे, श्वेता खरे, अनिल खरे, शिव शंकर खरे, क्षितिज श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, मीणा श्रीवास्तव, शकुंतला खरे, संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।













