फिल्म

मार्च में सात फेरे लेंगी कृतिका कामरा, मुंबई में बजेगी शहनाई

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 13, 2026
1 min read • 1.2k views
मार्च में सात फेरे लेंगी कृतिका कामरा, मुंबई में बजेगी शहनाई

मुंबई, 13 फरवरी 2026। टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा अगले महीने दुल्हन बनने जा रही हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड और टीवी कमेंटेटर गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। दोनों की शादी मार्च 2026 में मुंबई में ही आयोजित की जाएगी।

‘कितनी मोहब्बत है’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली कृतिका ने दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम पर गौरव के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। तब से ही फैंस इस कपल की शादी को लेकर कयास लगा रहे थे। अब खबर है कि दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

करीबी सूत्रों के मुताबिक, यह सेलिब्रिटी कपल किसी भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय एक सादगीपूर्ण और मॉडर्न इंटिमेट समारोह करने जा रहा है। शादी में केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कृतिका और गौरव दिखावे से दूर रहकर अपने खास दिन को निजी और यादगार बनाना चाहते हैं।

शादी का समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ, लेकिन सीमित मेहमानों की मौजूदगी में संपन्न होगा। कपल की इच्छा है कि समारोह में शोर-शराबे और अत्यधिक तामझाम की जगह सादगी और आत्मीयता हो।

फिलहाल दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इंडस्ट्री में इस खबर के सामने आते ही फैंस और दोस्तों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।