गौरा (प्रतापगढ़), 30 जनवरी 2026। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से शुरू कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता अभियान 13 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरा स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।
शुक्रवार 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस गोष्ठी में अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने सभी कर्मचारियों और चिकित्सकों से आग्रह किया कि किसी भी कुष्ठ रोग के साथ भेदभाव का व्यवहार न किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्कूलों, धार्मिक संस्थानों से संपक कर वहां भी लोगों को जागरूक किया जाये।
इस मौके पर डा. आरके तिवारी, डॉ विकासदीप पटेल, डॉ रामजी, डॉ अमितेन्द्र त्रिपाठी, डॉ सुषमा द्विवेदी, बीपीएम नितिन शर्मा, पैरा मेडिकल वर्कर अंकित सिंह, फार्मासिस्ट रमाकांत चौरसिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।