यूपी

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के उपहार से 500 से अधिक जरूरतमंद के चेहरे खिले

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 30, 2025
1 min read • 1.2k views
लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के उपहार से 500 से अधिक जरूरतमंद के चेहरे खिले

प्रतापगढ़ 30 दिसंबर 2025। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष ने ठंड से ठिठुर रहे चेहरों पर खुशी लाने का अभियान छेड़ रखा है। 27 दिसंबर को शहर से 20 किलोमीटर दूर मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर देव मैरिज लान पड़वासी में कंबल वितरण समारोह किया गया। यह आयोजन पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला उर्फ लल्लू के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर नैंसी सिंह मुख्य अतिथि रहीं।

नैंसी सिंह ने कहा कि शीत लहरी तथा ठंडक से बचाए हेतु निर्बल वर्ग तथा जरूरतमंदों को कंबल का वितरण सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है ऐसे पुनीत कार्य में प्रशासन को सहयोग करने में समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा यहां जरूरतमंद को कंबल वितरण किया जा रहा है। इसके लिए लायंस क्लब के पदाधिकारी तथा आयोजन बधाई के पात्र हैं। उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की जानी चाहिए।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं पूर्व प्रधान के नेतृत्व में कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण समारोह के प्रारंभ में लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के अध्यक्ष लायन आशुतोष त्रिपाठी, सचिव आरबी सिंह, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी सिंह तथा व्यवस्थापक पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला ने पुष्प गुच्छ ,प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन आशुतोष त्रिपाठी ने लायंस क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव आर बी सिंह ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब हर्ष के लायन लाल जी चौरसिया, लायन रामेश्वर पांडे, लायन कुंवर बहादुर सिंह, लायन अरविंद सिंह , लायन दिनेश प्रताप सिंह, लायन डॉ क्षितिज श्रीवास्तव, लायन आशुतोष त्रिपाठी, लायन सुशील चंद्र शुक्ला, लायन कृष्ण प्रताप सिंह तथा समाजसेवी गंगाधर तिवारी, राजकुमार तिवारी, कैलाश नाथ, चंद्र प्रकाश, सूर्यकांत शुक्ला, आदि लोग ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया।

अंत मे अध्यक्ष लायन आशुतोष त्रिपाठी तथा पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, अभाक्षकप के जिलाध्यक्ष राम लखन सिंह मौजूद रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।