• Home
  • यूपी
  • पुरेली के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जाना अंतरिक्ष यात्रा का रहस्य
पुरेली के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जाना अंतरिक्ष यात्रा का रहस्य

पुरेली के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जाना अंतरिक्ष यात्रा का रहस्य

मांधाता (प्रतापगढ़), 25 अगस्त 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में प्राथमिक स्तर पर पढ़ रहे बच्चों को शिक्षकों ने अंतरिक्ष यात्रा के रहस्यों की जानकारी दी। जिले के मांधाता विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय पुरेली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के विज्ञान शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आर्यभट्ट उपग्रह से लेकर गगनयान मिशन तक की उपलब्धियों तथा इसरो के योगदान पर विस्तार से बताया।

इस अवसर पर सुरेश प्रसाद, दिनेश कुमार सरोज, अंजूबाला, विनय कुमार सिंह, खुशबू मौर्य, प्रीती सिंह एवं मंजू पटेल ने सक्रिय योगदान प्रदान किया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।