• Home
  • ऑटो
  • महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार XUV 3XO EV भारत में लॉन्च
asr24news

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार XUV 3XO EV भारत में लॉन्च

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026। इलेक्ट्रिक कार के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक कार XUV 3XO EV लांच कर दिया है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार 2 वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध है। पहला वेरिएंट है AX5 और दूसरा AX7L।

इलेक्ट्रिक कार XUV 3XO EV एक बार चार्ज करने पर 285 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कंपनी के मुताबिक XUV 3XO EV 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 8.3 सेकेंड का समय लेती है।

क्या हैं फीचर्स

  • यह ICE मॉडल XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन है, लंबाई में 4-मीटर से थोड़ी छोटी है।
  • सामने की तरफ LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED फॉग लाइट्स, 17-इंच के अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, LED टेल लाइट्स और अन्य आकर्षक फीचर्स हैं।
  • केबिन में ICE मॉडल के समान इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 10.25-इंच की 2 स्क्रीन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल है।
  • पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 7-स्पीकर वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और ADAS सूट मिलता है।

गाड़ी का बैटरी पैक

XUV 3XO EV में 39.4kWh का सिंगल बैटरी पैक है, जो 150hp पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। ये आंकड़े मौजूदा XUV400 के समान ही हैं। इसमें 3 ड्राइव मोड- फन, फास्ट और फियरलेस दिए गए हैं। महिंद्रा का दावा है कि 50kW DC चार्जर से बैटरी को 50 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

कीमत

इसकी कीमत 13.89-14.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।