गौरा (प्रतापगढ़), 5 दिसंबर 2025। माह के प्रथम गुरुवार 4 दिसंबर को सीएचसी गौरा के उपकेन्द्र, जो आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी है, सुल्तानपुर में ट्रिपल ए की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएचसी से बीपीएम नितिन शर्मा शामिल हुए। उन्होंने टीकाकरण पर जोर देते हुए शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और उसका लाभ नागरिकों तक कैसे पहुंचाया जाय, आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में एएनएम, आशा और आंगनबाडी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शासन की गाइड लाइन के अनुसार दस्तावेजों को तैयार करने समेत अन्य विषयों पर भी जानकारी दी। सीएचओ अश्वी अस्थाना ने बैठक में पहुंचे बीपीएम नितिन शर्मा का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
बैठक में एएनएम रीता देवी, आशा सुमन श्रीवास्तव, रेनू यादव, सरोजा बिंद, संगीता, इन्द्रावती, सुदामा, मधुलिका समेत अन्य उपस्थित रहे।














