यूपी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास दीप पटेल का निधन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अप्रैल 7, 2026
1 min read • 1.2k views
Vikas deep Patel chc gaura

गौरा (प्रतापगढ़), 7 अप्रैल 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास दीप पटेल का दुखद निधन हो गया। वे 41 वर्ष के थे। पिछले करीब एक माह से वह बीमार थे और दिल्ली एम्स में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। इसकी पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा के अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह ने किया है।

डॉ. अजय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गौरा के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास दीप पटेल का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, विनम्र एवं समर्पित चिकित्सक थे, जिनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

डॉ. विकास दीप पटेल मूलत: प्रयागराज जिले के कादीपुर सहसो के निवासी थे। प्रतापगढ़ में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतू, बाबा बेलखरनाथ धाम में भी लंबे समय तक तैनात रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक के रुप में भी कार्यभार संभाला था।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।