यूपी

गौरा पूरे बदल गांव की मुसहर बस्ती में पहुंची मेडिकल टीम ने जीता भरोसा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 29, 2025
1 min read • 1.2k views
गौरा पूरेबदल गांव की मुसहर बस्ती में पहुंची मेडिकल टीम ने जीता भरोसा

गौरा (प्रतापगढ़), 29 अगस्त 2025। प्रतापगढ़ जिले के गौरा पूरे बदल गांव की मुसहर बस्ती में सीएचसी गौरा के अधीक्षक डॉ अजय सिंह के निर्देश पर मेडिकल टीम ने दौरा किया। मेडिकल आफिसर डॉ. वर्षा के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य टीम मुसहर बस्ती पहुंची।

टीम ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, उचित दवाएं दीं और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की। डॉ. वर्षा ने विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। बीएमसी नरेंद्र कुमार मिश्र ने ग्रामीणों को बच्चों के टीकाकरण का महत्व समझाया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान संगिनी आशा सिंह, हेल्थ सुपरवाइजर अरविंद यादव और ट्रेनिंग फार्मासिस्ट ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल ने न केवल लोगों का भरोसा जीता, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। डॉ. अजय सिंह ने बताया कि ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी जारी रहेंगी ताकि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। इस अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और उम्मीद जताई कि इससे उनकी बस्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर और बेहतर होगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।