गौरा (प्रतापगढ़), 4 नवंबर 2025। 18 नवंबर 2025 को बोर्रा गांव में उत्सव का माहौल रहेगा। पिछले 55 साल से चली आ रही परंपरा के अनुरुप रईया देवी मंदिर पर मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि रईया देवी मंदिर पर पिछले 55 वर्षों से इस तरह के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। गांव के हर नागरिक को इस मौके का बेसब्री से इंतजार रहता है।
उन्होंने बता कि इस बार आयोजन की तिथि 18 नवंबर निर्धारित है। दिन में रईया देवी मंदिर परिसर में मेला लगेगा। रात में यहीं पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन होगा। इस बार इस आयोजन में प्रख्यात हास्य कलाकार हिमांशु डांसर और उनकी टीम द्वारा नौटंकी प्रस्तुत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गांव ही नहीं बल्कि आस-पास के क्षेत्र में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन में कमलेश मिश्रा, संजय यादव, राजू मौर्य, शिवमिलन मौर्य व अन्य लोग भी समिति का सहयोग कर रहे हैं।














