प्रतापगढ़, 20 नवंबर 2025। नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मोशन प्रतापगढ़ कोचिंग परीक्षार्थियों की पसंद बनती जा रही है। यहां मार्गदर्शन लेने वाले कई छात्रों ने साल भर में ही नीट परीक्षा में परचम लहरा दिया है। प्रतापगढ़ शहर के बेगमवार्ड के अबू हंजला पुत्र सेरात अहमद 529 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा क्वालिफाई किया है।
संस्थान के निदेशक ऋषभ त्रिपाठी ने चयनित विद्यार्थी एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि मोशन प्रतापगढ़ में कोटा के अनुभवी शिक्षकों द्वारा जेईई, नीट और फाउंडेशन की बेहतर तैयारी करवाई जाती है।














