• Home
  • खेल
  • नमी राय पारेख ने पावरलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
नमी राय पारेख ने पावरलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

नमी राय पारेख ने पावरलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

रायपुर, 6 अगस्त 2025। नमी राय पारेख अब पावरलिफ्टिंग का बड़ा चेहरा बन चुकी है। उसने इस गेम में छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। बुधवार 6 अगस्त को नमी राय पारेख ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री ने नमी राय का स्वागत किया।

बता दें सुश्री नमी राय ने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता जापान के हिमेजी शहर में आयोजित की गई थी। 5 से 13 जुलाई 2025 तक यह आयोजन था। इसे एशियन पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।

नमी ने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने कहा, नमी ने अपनी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। नमी की यह सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने नमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आत्मविश्वास की सराहना की। इस अवसर पर नमी राय पारेख ने मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त करने पर आभार जताया। कार्यक्रम में अंजय शुक्ला, अंजिनेश शुक्ला, सनी पारेख सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।