• Home
  • बिजनेस
  • एनएमडीसी की स्थापना के 68 वर्ष पूरे
एनएमडीसी की स्थापना के 68 वर्ष पूरे

एनएमडीसी की स्थापना के 68 वर्ष पूरे

हैदराबाद, 17 नवंबर 2025। भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने 15 नवंबर को अपने संचालन के 68 साल में प्रवेश करते हुए अपना स्थापना दिवस बड़े गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर सम्पूर्ण कंपनी में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए संगठन के सर्वोच्च सम्मानजनक अवॉर्ड, सीएमडी उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए। इस आयोजन में एनएमडीसी की 1958 में स्थापित एकल-इकाई संचालन से लेकर भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक और खनन क्षेत्र में वैश्विक-स्तर की पहचान बनाने की उल्लेखनीय यात्रा को याद किया गया।

कार्यक्रम में एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी के साथ वरिष्ठ नेतृत्व विश्वनाथ सुरेश, निदेशक (वाणिज्य), विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), जयदीप दासगुप्ता, निदेशक (उत्पादन), श्रीमती प्रियदर्शिनी, निदेशक (कार्मिक), स्वतंत्र निदेशकगण और पूर्व निदेशकगण तथा वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे ।