जेठवारा (प्रतापगढ़), 26 मार्च 2026। प्रतापगढ़ जिले के चर्चित पुलिस थाना जेठवारा में पंकज कुमार राय को नये इंस्पेक्टर के रुप में पदस्थ किया गया है। इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के उपरान्त उन्होंने स्थानीय मीडियाकर्मियों से मुलाकात की और अपनी प्राथमिकता बतायी।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान को सफल बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि छोटे छोटे विवादो का समयवद्ध समाधान व अपराध पर अंकुश लगाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। अपराध व अपराधियों पर सख्ती लगाना प्रमुख कार्य होगा। इसके लिए थाने के सभी कर्मचारी टीम भावना से काम करेंगे। उन्होंने मातहतों क़ो भी छोटी छोटी समस्याओं क़ो समय से निस्तारित करने क़े निर्देश दिया है।
बता दें जेठवारा थाने में पूर्व में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ इंस्पेक्टर विजय कांत सत्यार्थी क़ो रानीगंज थाने की कमान सौपी गयी है। उनके स्थान पर पंकज कुमार राय को जेठवारा थाने के इंस्पेक्टर के पद पर भेजा गया है।















