प्रतापगढ़ में पंकज शुक्ल की सरेराह हत्या, हमलावर मौके से भाग निकले

प्रतापगढ़, 4 अप्रैल 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में लंबे समय से चली आ रहीं शांति युवक पंकज शुक्ल की हत्या के बाद दहशत में बदल गयी। बता दें जिले के अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया गांव में शनिवार 4 अप्रैल की शाम पंकज शुक्ल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह घटना उस समय हुई जब पंकज शुक्ल अपने गांव के प्रधान के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पंकज को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दशहत और तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहे। लंबे समय के बाद जिले में पुलिस से बेखौफ इस तरह की वारदात हुई है। हलांकि पुलिस हत्यारों को जल्द ढूंढ निकालने का दावा कर रही है।