• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ में पड़ोसन के प्यार में बर्बाद हुआ पालिटेक्निक का छात्र
प्रतापगढ़ में पड़ोसन के प्यार में बर्बाद हुआ पालिटेक्निक का छात्र

प्रतापगढ़ में पड़ोसन के प्यार में बर्बाद हुआ पालिटेक्निक का छात्र

प्रतापगढ़, 24 अक्टूबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में विवाहिता पड़ोसन के प्यार में फंसकर पालिटेक्निक का छात्र बर्बाद हो गया। अब पुलिस ने उसे पड़ोसन की हत्या करने के मामले में गिरफ़तार कर जेल भेज दिया है। घटना फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवां मिश्रपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर 2025 की शाम सुरवां मिश्रपुर में महिला का शव कुएं में मिला था। महिला के पति को पता चला कि पड़ोस के राम बहादुर पटेल के 20 वर्षीय बेटे अखिलेश पटेल ने फोन करके उसकी पत्नी को बुलाया था। पति की तहरीर पर इस संबंध में थाना फतनपुर में मुअसं- 251/2025 धारा 103 (1)/238 बीएनएस बनाम अखिलेश पटेल अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटना का खुलासा करने और हत्यारे को गिरफतार करने का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने घटना की पड़ताल शुरू की।

उप निरीक्षक रामकुमार सिंह, उप निरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल शिवम यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश पाल ने अभियुक्त अखिलेश पटेल को नारायनपुर कला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त की निशानदेही में मेडुआडीह जाने वाले रोड पर कुएं के पास धान के खेत से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद सम्मा ईंट व 01 अदद अद्धा ईंट बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इन्ही ईंट से मैने सिर पर मारकर हत्या किया था।

अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह चित्रकूट में रहकर पालिटेक्निक की पढ़ाई करता है। मेरे पड़ोस की महिला मेरा खेत अधिया पर जोती बोती थी, जिस कारण मेरी बातचीत उससे हो जाती थी। धीरे धीरे ज्यादा बाते होने लगी। तो वह मुझसे और मैं उससे प्रेम करने लगा। करीब एक से डेढ़ वर्ष हम लोंगो के बीच ऐसे ही चलता रहा। अब मेरे घर वाले मेरी शादी करने के लिए बातचीत करने लगे। उसको इसकी जानकारी हो गयी। तब वह मुझे धमकी देने लगी कि अगर किसी और से शादी किये तो मै तुम्हे बलात्कार के केस में फंसा कर जेल भेजवा दूंगी।

मैं उसको समझाता रहा लेकिन वह नही मानी। तब मै उससे आजीज आ गया था, उससे छुटकारा चाहता था। इसलिए मैंने उसकी हत्या करके शव को कुएं में फेक दिया था। डर से घबरा कर मौके से भाग गया था। मुझे पता चला है कि मृतका के घर वालों ने मेरे खिलाफ थाने पर मुकदमा लिखवाया है। पुलिस मुझे पकड़ने के लिए ढूंढ रही है इसलिए मैं पुलिस से बचने के लिए भागना चाह रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया।