प्रतापगढ़, 18 दिसंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 159 गांव के पंचायत भवनों में डाकघर खोले जाएंगे। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने दी है। उन्होंने बताया कि अधीक्षक डाकघर प्रतापगढ़ मण्डल के कार्यालय से 9 दिसंबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
इस पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि जनपद प्रतापगढ़ में फेज-1 में समस्त 17 विकास खण्डों के अन्तर्गत 159 शाखा डाकघरों को ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों में डाकघर स्थापित करने की अपेक्षा की गयी है। ग्राम पंचायतों में डाकघर संचालित होने से लोगों को उत्तम एवं सुगम सेवायें प्राप्त हो सकेगी।
पंचायत भवन में ही आने वाले समय में डिजिटल लाइब्रेरी, जन सेवा केन्द्र एवं डाकघर संचालित होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सचिवों को कम से कम 04 कमरे का पंचायत भवन बनाये जाने का निर्देश दिया है।














