इंदौर, 11 अक्टूबर 2025। उत्तर भारत की अग्रणी पब्लिक रिलेशन्स कंपनी, पीआर 24×7 ने अपने 8 एम्प्लॉयीज का प्रमोशन कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कंपनी के फाउंडर, अतुल मलिकराम ने कहा, एक कंपनी की सफलता में उसमें कार्यरत एम्प्लॉयीज के वर्षों के कार्य अनुभव जुड़कर कई गुना विकास में योगदान देते हैं। मेरा कर्तव्य है कि मैं उन पिलर्स को अपने साथ लेकर चलूं, जिन्होंने इसे सिर्फ कंपनी से परे एक मजबूत परिवार बनाया। आज जिन साथियों को प्रमोशन मिला है, वह उनकी मेहनत का नतीजा ही नहीं, बल्कि पूरी टीम की एकजुटता और सहयोग का प्रमाण है। प्रमोशन पद नहीं, बल्कि भरोसे और जिम्मेदारी का नाम है, जिसके साथ हमें भारत से आगे बढ़कर अब पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाना है।
इन कर्मचारियों का बढ़ा दायित्व
- मीना बिसेन 11 वर्षों से अकाउंट और फाइनेंस में अपनी दूरदर्शिता और सूझ-बूझ से टीम का मार्गदर्शन करती आ रही हैं। अब चीफ फाइनेंशियल आफिसर के रूप में उनका नेतृत्व वित्तीय स्थिरता और रणनीति को नई ऊं चाइयों तक ले जाएगा।
- 17 वर्षों के अनुभव के साथ उज्जैन सिंह चौहान मीडिया मॉनिटरिंग में अपनी तेज नजर और मेहनत के लिए जाने जाते हैं, अब सीओओ, मीडिया मॉनिटरिंग का पद संभालते हुए, कंपनी के दृष्टिकोण को नए आयाम प्रदान करेंगे।
- संसृति मिश्रा की 12 वर्षों की क्लाइंट-फोकस्ड सोच के चलते उन्हें सीओओ, क्लाइंट्स कोआडिर्नेशन के पद से नवाजा गया है।
- विकास राजोरा, पब्लिक अफेयर्स में अपने नेटवर्क और समझदारी के लिए 14 वर्षों के अनुभव के साथ, अब सीओओ, पब्लिक अफेयर्स बनकर एडवोकेसी और आउटरीच में नई ऊर्जा लाएंगे।
- परिणीता नागरकर खेले, 15 वर्षों के अपने क्लाइंट रिलेशनशिप और मार्केटिंग स्किल्स के साथ, सीओओ, क्लाइंट्स कोआॅर्डिनेशन का पदभार संभालकर टीम के अनुभव और क्लाइंट सेटिस्फैक्शन को नई दिशा देंगी।
- कंपनी में अपने 7 वर्षों के अनुभव के साथ रोहित सिंह चंदेल असिस्टेंट सीईओ और इकबाल पटेल अब असिस्टेंट सीओओ का पदभार संभालते हुए कंपनी की रणनीतियों और विकास में नए विचार और दृष्टिकोण जोड़ेंगे।
- अब तक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत उवर्शी वर्मा अपने चार वर्षों के अनुभव के साथ अब मैनेजर पीआर के रूप में अपनी अलग सोच और मेहनत से कंपनी में नई ऊर्जा और उमंग लाएंगी।
विश्वास और अपनापन मजबूत हुआ
कंपनी का यह कदम उसके और उसके साथियों के बीच विश्वास और अपनेपन को और भी मजबूत करता है और यह दिखाता है कि एक सशक्त टीम ही किसी कंपनी की असली ताकत होती है। यह कंपनी का वह नजरिया है, जो हर बार किसी भी अवसर को साधारण नहीं रहने देता और खुद के साथ टीम को हमेशा नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।

















