यूपी

प्राची तिवारी का ग्राम पंचायत बोर्रा में पंचायत सहायक पद पर चयन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 3, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

गौरा (प्रतापगढ़)। यूपी में जनपद प्रतापगढ़ के विकासखंड गौरा की ग्राम पंचायत बोर्रा में प्राची तिवारी का चयन पंचायत सहायक सह अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पद पर किया गया है। पूर्व पंचायत सहायक के त्याग पत्र दिये जाने के बाद रिक्त इस पद पर 1 दिसंबर 2025 को इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया था।

पांच अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए आवेदन किया। आवेदन करने वालों में प्राची तिवारी, शशि यादव, साक्षी तिवारी, वीरेन्द्र सिंह यादव और शिवांश शुक्ला शामिल रहे। चयन के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा गठित समिति ने शैक्षणिक दस्तावेजों का अवलोकन करने के उपरान्त प्राची तिवारी का चयन इस पद के लिए किया है।

समि​ति में ग्राम प्रधान मदन यादव, ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, अनिल बिंद, भाईलाल यादव, वीेरेन्द्र यादव और राममूर्ति यादव शामिल रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।