प्रतापगढ़, 23 फरवरी 2026। प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा में हुई प्रिया जायसवाल की हाईप्रोफाइल हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस घटना में सज्जन शुक्ला और श्रवण शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर 2025 को वादिनी निवासी नई बाजार मजरे रहवई थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ की तहरीर के अनुसार उनकी बेटी मोबाइल से रात्रि में बात कर रही थी। आरोपीगण, वादिनी की बेटी को कार में बैठाकर ले गये । वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कुण्डा में मुअसं- 28/2026 धारा 87/352/351(3) बीएनएस बनाम 02 व्यक्ति नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित कर संबंधित को कड़े निर्देश दिये थे। इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह महिला आरक्षी अनुराधा सिंह, महिला आरक्षी दीपांजली गुप्ता, कांस्टेबल भूपेन्द्र, चालक अभिमन्यु सिंह ने विवेचना के दौरान सज्जन शुक्ला पुत्र प्रेमनरायन शुक्ला निवासी ताजुउद्दीनपुर थाना मानिकपुर और श्रवण शुक्ला उर्फ कप्तान पुत्र दामोदार दास शुक्ला निवासी ग्राम ताजुद्दीनपुर थाना मानिकपुर को थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्तगणों द्वारा एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत मृतिका प्रिया जायसवाल की हत्या की गई। अभियुक्तगणों की निसानदेही पर मृतका प्रिया जायसवाल के पहने हुए कपड़े एक अदद हरे रंग का टाप व एक काले रंग की लैगी व एक अदद गुलाबी रंग का स्वैटर बरामद किया गया ।















