गौरा (प्रतापगढ़), 21 नवंबर 2025। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज कस्बे में लक्ष्छीपुर रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बोर्रा गांव के युवक प्रियांशु यादव और बुढौरा गांव के फारुक की मौके पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक बोर्रा गांव निवासी लालबहादुर यादव का पुत्र प्रियांशु यादव मां और बहन को लेकर लच्छीपुर ननिहाल छोड़ने गया था। लौटते समय रेलवे क्रासिंग के मोड़ पर सामने की ओर से आ रहे फारुक और प्रियांशु की बाइक में टक्कर हो गयी। दोनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
बताया गया कि प्रियांशु यादव की ननिहाल में किसी का शादी समारोह है। दोपहर से पहले वह अपनी मां और बहन को लेकर बोर्रा गांव स्थित रईया देवी धाम पर दर्शन कराने आया था। यहां से मां और बहन को लेकर वह ननिहाल गया था और लौटते समय यह घटना हो गयी।
प्रियांशु की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव के लोग प्रियांशु की दुखद मौत पर शोकाकुल हैं।














