प्रो. बद्री नारायण तिवारी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई के कुलपति नियुक्त

मुंबई, 31 जुलाई 2025। प्रो. बद्री नारायण तिवारी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई के कुलपति नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने मुंबई पहुंचकर बुधवार 30 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले श्री तिवारी गोविंद वल्लभ पंत संस्थान के निदेशक रहे। शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव पूर्णेंदु किशोर बनर्जी ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।

नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद प्रो. बद्री नारायण ने पंत संस्थान के निदेशक का प्रभार एसोसिएट प्रोफेसर अर्चना सिंह को सौंप दिया। बुधवार की दोपहर में ही वे फ्लाइट से मुंबई रवाना हुए और शाम को उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट में कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया।

प्रो. बद्री नारायण तिवारी के बारे में

  • प्रो. बद्री नारायण तिवारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आधुनिक इतिहास में परास्नातक की डिग्री हासिल की।
  • 1988-1993 में उन्होंने पीएचडी का अध्ययन पूरा किया।
  • जून 2017 में वह पंत संस्थान के निदेशक नियुक्त हुए।
  • वर्तमान में वह अपने दूसरे कार्यकाल में इस पद पर थे।
  • वर्ष 2022 में उन्हें अपने काव्य संग्रह ‘तुमड़ी के शब्द’ के लिए प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उनकी रचनाएं शिकागो विश्वविद्यालय, कोलंबिया विश्वविद्यालय सहित भारत और विदेश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल हैं।
  • पंत संस्थान में उनकी अगुवाई में कई महत्वपूर्ण शोध व अकादमिक केंद्र स्थापित किए गए हैं।
  • इनमें एथनोग्रॉफी और सामाजिक-आर्थिक विकास संग्रहालय, कुंभ अध्ययन केंद्र, दलित रिसोर्स सेंटर व दलित अभिलेखागार काम प्रमुख रूप से हैं।