• Home
  • यूपी
  • शशि प्रभा पाण्डेय समेत 3 को शासन ने नामित किया नगर पंचायत कुंडा में सभासद
शशि प्रभा पाण्डेय समेत 3 नगर पंचायत कुंडा में सभासद नामित

शशि प्रभा पाण्डेय समेत 3 को शासन ने नामित किया नगर पंचायत कुंडा में सभासद

कुंडा (प्रतापगढ़), 19 मार्च 2026। शशि प्रभा पाण्डेय को उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत कुंडा में सभासद नामित किया है। शासन ने कुंडा में तीन सभासदों को नामित किया है। इनमें सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, सुनील केसरवानी और शशि प्रभा पाण्डेय का नाम शामिल है। यह जानकारी पूर्व सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी एवं प्रतिनिधि भूपेन्द्र पाण्डेय ने दी।

सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, सुनील केसरवानी और शशि प्रभा पाण्डेय को शासन से सभासद नामित किये जाने पर उनके समर्थकों में खुशी है। नगर पंचायत के नागरिकों को उम्मीद है कि शासन के इस कदम से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।