नई दिल्ली, 6 जनवरी 2026। भारतीय क्रिकेट स्टार शिखर धवन अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी साइन से ब्याह रचाने जा रह हैं। फरवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में दिल्ली एनसीआर में यह क्रेजी कपल वैवाहिक बंधन में बंध जाएगा। बता दें पूर्व में शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी और उन्हें 11 वर्ष का बेटा भी है। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था।
पिछले कुछ वर्षों से शिखर धवन और सोफी साइन एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोफी साइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। दोनों के बीच दुबई में मुलाकात हुई थी। बताया जा रहा है कि शिखर धवन अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड से ब्याह रचाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
फरवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में होने वाले इस समारोह में खेल जगत के साथ ही बालीवुड और राजनीतिक जगत की भी कई हस्तियां शामिल होंगी।
















