नक्सलियों को सीएम विष्णु की दो टूक- बंदूक चलाएंगे तो सरकार को जवाब देना आता है

21-March-2024

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क मार्ग से पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, देखने के लिए उमड़ा सैलाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलियों को दो टूक उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट कहा है कि शांति वार्ता का जवाब शांति से मिलेगा, हिंसा और बंदूक चलाएंगे तो फिर सरकार को जवाब देना आता है। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने जो कहा है सरकार उस पर अडिग है। बता दें गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़ वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।


मुख्यमंत्री श्री साय 21 मार्च 2024 को सुकमा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर सड़क मार्ग से बारिश के बीच कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बेनूर गांव पहुंचे थे। यहां उन्हे देखने के लिए गांव वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है। सुकमा जिले के इतिहास में यह पहला मौका है जब 20 किलोमीटर तक का सफर तय कर कोई मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सड़क मार्ग से पहुंचा हो। सत्ता परिवर्तन के बाद बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान मुख्यमंत्री का सड़क मार्ग से पहुंचना सुरक्षा का बड़ा संदेश दे रहा है।


बारिश की वजह से कार्यकर्ताओं में मायूसी थी कि, सीएम का दौरा नहीं होगा लेकिन मुख्यमंत्री ने सड़क से पहुंचकर कार्यकर्ताओं के चेहरे में खुशियां बिखेर दी।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत को मांगने के लिए आए हैं। 10 साल से देश उन्नति के शिखर पर चल रहा है। इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि, डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश का विकास होगा। 


Related News
thumb

भूजल का दोहन कर शुद्ध पेयजल को प्रदूषित कर रहा नगर निगम रायपुर

गंभीर पेयजल संकट की आहट के बाद भी रायपुर नगर निगम प्रशासन लगातार ऐसा कार्य कर रहा है जिससे भूजल का दोहन हो रहा है और शुद्ध पेयजल प्रदूषित हो रहा है...


thumb

महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड दुबई में बैठकर भारत से मंगाते थे सिम...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले में एक और खास जानकारी सामने आई है। दुबई में बैठे इस सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड फर्जी कंपनी को आधार बनाकर...


thumb

पृथ्वी को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा

पृथ्वी जो सौर मण्डल में सूर्य से तीसरा एक मात्र ग्रह है, के संरक्षण के लिए वर्तमान साल 2024 में जारी की गई थीम पृथ्वी बनाम प्लास्टिक पर एसीसी लिमिट...


thumb

पीईकेबी खदान के रेकलैमेड क्षेत्र में किया गया 400 से अधिक पौधों का ...

अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के उदयपुर ब्लॉक में 22 अप्रैल 2024 को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ‘पृथ्वी बनाम प्लास्टिक’ पर अदाणी इन...


thumb

महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने दो बड़े किरदारों को दबोचा

ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी रितेश यादव और राहुल वकटे को दिल्ली और गोवा से गिरफ्तार ...


thumb

बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने वाले अकबर की जमानत अर्जी खारिज

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर शहर के आधा दर्जन थानों में दर्ज मामलों के आदतन अपराधी अकबर खान की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने फैसले मे...