• Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्मार्ट सिनेमा अवॉर्ड्स 2026: 31 श्रेणियों में दिये गए पुरस्कार, मोर छइयां भुंइया 3 बेस्ट फिल्म
स्मार्ट सिनेमा अवॉर्ड 2026

स्मार्ट सिनेमा अवॉर्ड्स 2026: 31 श्रेणियों में दिये गए पुरस्कार, मोर छइयां भुंइया 3 बेस्ट फिल्म

रायपुर, 17 जनवरी 2026। जेसीआई रायपुर नोबल और स्मार्ट सिनेमा मैगजीन ने संयुक्त रुप से स्मार्ट सिनेमा अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के कलर सिनेमा की सिल्वर जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष रूप से समर्पित रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री खुशवंत साहेब रहे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने की। विशेष अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया सीनेट बोर्ड के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल उपस्थित रहें। जेसीआई रायपुर नोबल की अध्यक्ष सुलभा पाण्डे ने सभी का स्वागत किया।

स्मार्ट सिनेमा से पी एल एन लकी और दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 से 30 नवंबर 2025 के बीच प्रदर्शित फिल्मों में से नॉमिनेशन में आईं 10 फिल्मों के बीच छत्तीसगढ़ी सिनेमा की चयनित 31 अवॉर्ड श्रेणियों में उत्कृष्ट फिल्मों एवं कलाकारों को जूरी सदस्यों द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर सम्मानित किया गया।

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

  • मोर छइयां भुंइया 3 : बेस्ट फिल्म
  • दीपक साहू : बेस्ट एक्टर
  • एल्सा घोष : बेस्ट एक्ट्रेस
  • सतीश जैन : बेस्ट डायरेक्टर
  • शांतानु पतंवार : बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
  • क्रांति दीक्षित : बेस्ट विलेन मेल
  • लक्षित झांझी : बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
  • शालिनी विश्वकर्मा : बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
  • ओम त्रिपाठी : बेस्ट डेब्यू एक्टर
  • शया डिगोटिया : बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस
  • मनोज जोशी : बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट मेल
  • गरिमा दिवाकर : बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट फीमेल
  • संजय महानन्द : बेस्ट कॉमेडियन
  • सुनील सोनी : बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट सिंगर
  • चंद्रप्रकाश भारद्वाज और विष्णु कोठारी : बेस्ट लिरिक्स
  • कंचन जोशी : बेस्ट सिंगर फीमेल
  • प्रीतम : बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक
  • संतोष सम्राट तिवारी : बेस्ट स्टोरी राइटर
  • सतीश जैन : बेस्ट डायलॉग
  • तुलेंद्र पटेल : बेस्ट एडिटर
  • प्रवीर दास : बेस्ट विजुअल इफेक्ट
  • एस. बाबू : बेस्ट एक्शन
  • सिद्धार्थ सिंह राजपूत : बेस्ट कैमरामैन
  • चंदन दीप : बेस्ट कोरियोग्राफर
  • प्रबोध रंजन साहू : बेस्ट आॅडियोग्राफर
  • तारिणी दुबे : बेस्ट मेकअप मैन
  • ज्योत्सना ताम्रकार : बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
  • प्रमोद साहू : बेस्ट आर्ट डायरेक्टर
  • फरीदी : बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट
  • मंडल ग्राफिक्स : बेस्ट फिल्म पोस्टर डिजाइन

मंच पर स्टेज परफॉर्मेंस, आगामी फिल्मों के पोस्टर लॉन्च, ट्रेलर प्रदर्शन, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा स्मार्ट सिनेमा मैगजीन के विशेष सिल्वर जुबली अंक का विमोचन भी किया गया।

क्रिटिक्स अवार्ड

दिव्यांश सिंग और विवेक कुमार को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का खिताब दिया गया। डॉ राज दीवान को बेस्ट विलेन का पुरस्कार दिया गया। हेमलाल कौशल बेस्ट मेल करेक्टर आर्टिस्ट का खिताब प्रदान किया गया।