यूपी

कुंडा में तेज रफतार कार ने 4 को कुचला, 3 की मौत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 17, 2025
1 min read • 1.2k views
कुंडा में तेज रफतार कार ने 4 को कुचला, 3 की मौत

कुंडा (प्रतापगढ़), 17 सितंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील क्षेत्र में 16 सितंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे बड़ी दुर्घटना हो गयी। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा चौराहे के पास एक कार ने सड़क के किनारे दुकान पर भुटटा खा रहे लोगों को कुचल दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि 16 सितंबर 2025 को रात 08:30 बजे थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर मिरगढ़वा चौराहे के निकट प्रयागराज से लखनऊ जा रही एक नीले रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर तत्काल थाना मानिकपुर पुलिस व स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कालाकांकर व जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया। उपचार के दौरान 3 घायलों की मृत्यु हो गई। घटना में प्रयुक्त कार व चालक को हिरासत मे लिया गया है।

मृतकों का विवरण

  • अरुण कुमार यादव पुत्र शंभू नाथ यादव, निवासी आंगन का पूर्व यादव पट्टी थाना मानिकपुर, उम्र 32 वर्ष
  • डॉ. मधुर प्रकाश सोनकर पुत्र पन्नालाल सोनकर, निवासी बुलाकीपुर थाना सैनी, जनपद कौशांबी, उम्र 30 वर्ष
  • छन्ने सरोज पुत्र प्रभु सरोज, निवासी पुरे अली नकी थाना मानिकपुर, उम्र लगभग 45 वर्ष

घायल का विवरण

  • शिल्पी पुत्री लालजी सोनकर, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।