यूपी

प्रतापगढ़ के शिक्षक अनिल निलय और बाल वैज्ञानिक ईशान ने रचा इतिहास

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 20, 2025
1 min read • 1.2k views
प्रतापगढ़ के शिक्षक अनिल निलय और बाल वैज्ञानिक ईशान ने किया यूपी टॉप

प्रतापगढ़, 19 दिसम्बर 2025। प्रतापगढ़ के शिक्षक अनिल निलय और बाल वैज्ञानिक ईशान ने ने अपनी उपलब्ध्यिों से इतिहास रच दिया। 53 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता मे राजकीय हाईस्कूल सराय आनादेव के विज्ञान शिक्षक अनिल कुमार निलय व माडर्न साइंस इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिक ईशान शुक्ला को प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 दिसम्बर 2025 तक वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वीन्स इंटर कालेज वाराणसी मे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज अनिल कुमार चतुर्वेदी रहे। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर सीनियर व शिक्षक संवर्ग मे किया गया।

शिक्षक संवर्ग मे हरित ऊर्जा उपविषय पर अपना शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्श ऊर्जा गान प्रस्तुत करते हुए अनिल निलय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निलय पांचवी बार राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर रहे थे। इससे पूर्व 2019 मे भी प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

सीनियर संवर्ग मे माडर्न साइंस इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिक ईशान शुक्ला ने उभरती हुई प्रौद्योगिकी मे प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निलय व ईशान शुक्ला की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बधाई देते हुए कहा कि दोनों ने जनपद व माध्यमिक शिक्षा विभाग का मान वढ़ाया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।