• Home
  • यूपी
  • कुष्ठ रोग से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक
कुष्ठ रोग से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक

कुष्ठ रोग से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक

गौरा (प्रतापगढ़), 30 जनवरी 2026। कुष्ठ रोग से बचाव को लेकर 13 फरवरी तक जागरूकता अभियान संचालित है। इस दौरान शुक्रवार को अंकित सिंह की अगुवाई में आरबीएसके की टीम गांधी आवासीय कस्तूरबा विद्यालय रामापुर पहुंची।

टीम के सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षणों, उससे बचाव के लिए सतर्कता बरतने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अंकित सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी सतर्कता से प्रत्येक नागरिक कुष्ठ जैसी संक्रामक बीमारियों से आसानी से अपना बचाव कर सकता है।

बता दें कुष्ठ रोग से बचाव को लेकर यह जागरूकता अभियान 13 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी स्कूल, धार्मिक संस्थान समेत गांव में घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगे।