गौरा (प्रतापगढ़), 4 नवंबर 2025। बोर्रा और कहला क्षेत्र लंबे समय से चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे। अब सूर्या पाली क्लीनिक ने नया सबेरा ला दिया है। क्लीनिक का उद्घाटन 3 नवंबर को हुआ। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने फीता काटा। प्रबंधक नंदलाल यादव ने बताया, हमने गरीबों के इलाज का संकल्प लिया है।
समारोह में सैकड़ों ग्रामीण जुटे। क्लीनिक में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात है। डॉ एनके सक्सेना, डॉ पी सिंह, डॉ वीआर प्रजापति, डॉ एसएल यादव, डॉ सुषमा द्विवेदी और स्त्री रोग के लिए डॉ नीलम सेवाएं देंगी। सुविधाएं आधुनिक हैं। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने शुभकामनाएं दीं। बोले, यह क्षेत्र की जरूरत थी। क्लीनिक मुख्य मार्ग पर स्थित है।














