Join US

डॉ. अजय सहाय को मिला टाइम्स लीडर्स ऑफ हेल्थकेयर अवार्ड

By
Published On:
Follow Us

रायपुर, 26 अप्रैल 2025। रायपुर के प्रसिद्ध फिजिशियन और समाजसेवी प्रो. डॉ. अजय सहाय को हेल्थकेयर में विशिष्ट योगदान के लिए टाइम्स लीडर्स ऑफ हेल्थकेयर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हैदराबाद में बैनेट कोलमैन (टाइम्स ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित भव्य समारोह में दिया गया।

समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना मुख्य अतिथि थे। मेजर जनरल (रिटायर्ड) जी.डी. बक्शी, टाइम्स ऑफ इंडिया की सीनियर एडिटर दीपाल गाला, एमएसएन फार्मा के प्रेसिडेंट आशीष गुप्ता और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भरत रेड्डी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

डॉ. सहाय गरीबों के डॉक्टर के नाम से जाने जाते हैं। चार दशकों से वे ग्रामीण, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। सैकड़ों स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता अभियानों से उन्होंने समाज को स्वस्थ बनाने में योगदान दिया। उनकी बनाई लघु फिल्में, प्रोमो, वृत्तचित्र और जिंगल्स स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाते हैं। ये दूरदर्शन और अन्य चैनलों पर प्रसारित होते हैं। स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित धारावाहिक परिवर्तन का निर्देशन भी उन्होंने किया।

डॉ. सहाय को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें अंबेडकर अवार्ड दिया। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के राज्यपालों ने भी उन्हें सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हें डॉ. बी.सी. राय पुरस्कार प्रदान किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने समाजसेवा के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दिया। उनकी लघु फिल्में कैसे बताऊं, नन्ही परी, डरो मत और नोनी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel