| RRB Group D 2026 में 22,000 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न और सिलेबस अच्छे से समझ लें। यहां सभी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। |
नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2025। आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी पदों के लिए 22000 रिक्तियों की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर उपलब्ध होगा।
- आवेदन शुरू: 21 जनवरी 2026
- अंतिम तिथि : 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे)
- आयु सीमा: 18-36 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है।

















