गौरा (प्रतापगढ़), 4 नवंबर 2025। सुल्तानपुर उपकेन्द्र पर मंगलवार 4 नवंबर को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पर्यवेक्षक के रुप में अंकित सिंह मौजूद रहे। एएनएम रीता देवी ने गर्भवती महिलाओं और शून्य से पांच वर्ष के बीच की उम्र के बच्चों को जरुरी टीके लगाये। एएनएम के सहयोग में आशा रेनू देवी और आंगनबाड़ी साधना चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर में 16 से अधिक बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जरुरी टीके लगाये गये। इस मौके पर एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता, समय पर टीकाकरण और अन्य उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी।














