मुंबई, 28 फरवरी 2026। शादी करके सुर्खियां बटोर से रहे साउथ सिनेमा के एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। नवयुगल ने श्री शाह को शादी के रिसेप्शन का न्यौता दिया।
बता दें 4 मार्च को नव युगल ने हैदराबांद में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया है। अमित शाह से पहले रश्मिका के साथ विजय देवरकोंडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की थी और उन्हें भी रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया था।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। यह समारोह पूरी तरह से निजी था। समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की ही उपस्थिति रही। नवविवाहित जोड़े की खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
















