जशपुर पुलिस ने 6 साथियों सहित खूंखार नक्सली कमांडर टुनेश को दबोचा

13-March-2024

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद प्रदेश भर में पुलिस नक्सलवाद को खत्म करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इस बीच जशपुरनगर के एसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने खूंखार नक्सली कमांडर टुनेश लकड़ा और उसके छह साथियों को धर दबोचा है। टुनेश लकड़ा प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद का एरिया कमांडर है। पुलिस टीम ने नक्सली कमांडर और उनके साथियों के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमा एवं कुनकुरी में दबिश देकर यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 नग एके-47, 1 नग मैग्जीन जिंदा राउण्ड 90, चापड़ 1 नग, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जब्त किया है। 


आईजी को मिला था इनपुट

नक्सली कमांडर टुनेश के जशपुर क्षेत्र में छिपे होने का इनपुट सरगुजा आईजी अंकित गर्ग को झारखंड पुलिस से मिला था। इस इनपुट के आधार पर सरगुजा आईजी ने एसपी जशपुर शशिमोहन सिंह और एसपी बलरामपुर डा. लाल उम्मेद सिंह को संयुक्त आपरेशन चलाने का निर्देश दिया था। संयुक्त टीम का नेतृत्व एसडीओपी विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जशपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


किरायेदार के रुप में छिपे थे नक्सली

पुलिस ने ग्राम करमा थाना नारायणपुर जिला जशपुर से नक्सल सदस्य राम लकड़ा निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), रंजीत महतो निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) एवं हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। वे करमा ग्राम में किरायेदार के रूप में सप्ताह भर से रह रहे थे। गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जेजेएमपी सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ जो मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराए पर रह रहा था, गिरफ्तार किया गया।


Related News
thumb

मिर्ज़ापुर में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 24 अप्रैल 2024 की सुबह पेशकार के जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी ...


thumb

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने की आत्महत्या

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर...


thumb

बीबी पर बुरी नजर डाला तो चंद्रशेखर ने कर दी दोस्त शोएब की हत्या

चंद्रशेखर साहू ने बताया कि शोएब उसकी पत्नी के साथ कई दिनों से गलत नियत रखता था और परेशान करता था। जब इस बात का पता चला तो परेशान होकर अपने साथी मुक...


thumb

रायपुर में बिक रही थी पंजाब की अंग्रेजी शराब, तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध रूप से पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब बेंची जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश...


thumb

फ्लाइट से रायपुर आकर ठगी करते थे साहेब बनर्जी और अक्षय सोनी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो देश के अलग-अलग हिस्सों में नकली सोना गिरवी रखकर लोगों को ठगी का शिकार बना...


thumb

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र...

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजीव ...