• Home
  • देश
  • नागपुर में भीषण विस्फोट से 15 की मौत, 18 घायल
नागपुर में भीषण विस्फोट से 15 की मौत, 18 घायल

नागपुर में भीषण विस्फोट से 15 की मौत, 18 घायल

नागपुर, 1 मार्च 2026। रविवार 1 मार्च की सुबह महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भयानक हादसा हो गया। सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई। यहां एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में विस्फोट से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक नागपुर जिले के कटोल तहसील के राउलगांव में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड का कारखाना है। यहां औद्योगिक विस्फोटक बनाने का काम होता है। पुलिस ने बताया कि घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी, नागपुर ग्रामीण हर्ष पोद्दार ने घटना की पुष्टि किया है। उन्होंने बताया कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।