नई दिल्ली, 4 जनवरी 2025। नई दिल्ली के राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में लगी भगवान बुद्ध के अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में मनोहारी प्रस्तुतियां की गयी। इन प्रस्तुतियों को देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रमुग्ध हो गये। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा- नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के दर्शन और बौद्ध संस्कृति को अभिव्यक्त करती शानदार प्रस्तुतियां हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गईं।
प्रधानमंत्री के इस पोस्ट की खूब सराहना की गयी। एक यूजर ने लिखा बौद्ध शिक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाली कला का अनुभव करना उनके संदेश की गहराई और सार्वभौमिकता का एक शक्तिशाली अनुस्मारक है। दिल्ली की सेवानिवृत्त असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुरिंदर जीत कौर ने लिखा- यह कार्यक्रम वास्तव में भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाने वाला था। भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और मध्यम मार्ग के संदेश को जिस गरिमा और सौंदर्य के साथ प्रस्तुत किया गया, वह अत्यंत प्रेरणादायक है।
सुरिंदर जीत कौर ने आगे लिखा- नई दिल्ली में आयोजित इस आयोजन ने न केवल बौद्ध दर्शन की गहराई को उजागर किया, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक विरासत को भी विश्व के सामने सशक्त रूप से रखा। माननीय Narendra Modi के नेतृत्व में ऐसे आयोजन भारत की soft power और सांस्कृतिक चेतना को और सुदृढ़ करते हैं।
सुनीता मिश्रा ने लिखा-भगवान बुद्ध की करुणा और बौद्ध संस्कृति की गरिमा ने पूरे माहौल को दिव्य बना दिया। सोशल एक्टिविस्ट अरविंद मिश्रा ने लिखा-आज जब दुनिया संघर्षों से जूझ रही है, भारत ‘बुद्ध’ का मार्ग दिखाकर शांति का नेतृत्व कर रहा है। नई दिल्ली का यह कार्यक्रम हमारी समृद्ध बौद्ध संस्कृति और विश्व बंधुत्व की भावना का प्रतीक है। अद्भुत प्रस्तुति और सराहनीय प्रयास।














